मकान के ताले तोड़कर हजारों का माल चोरी
जनपद रामपुर अंतर्गत थाना भोट में चोरों के हौसले बुलंद
*रामपुर*- जनपद रामपुर थाना भोट के अंतर्गत चोर उचक्कों के हौसले कितने बुलंद है की आए दिन चोर उचक्के बंद पड़े मकान को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र अंतर्गत
एक बंद मकान का ताला तोड़कर पंद्रह बंडल कॉपर का तार तथा जनरेटर के अल्टीनेटर सहित और अन्य सामान सहित हजारों की कीमत के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर
अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर माल बरामद कराने की मांग की है। थाना अंतर्गत दरियागढ़ गांव निवासी राशिद अली पुत्र खुर्शीद हसन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि किशनपुर गांव में आम के बाग के बराबर से पुलिस चेकपोस्ट के पास उन्होंने अपना मकान बनाया है।
मकान का निर्माण पूरा होने के बाद उसमें लाइट फिटिंग की तैयारी चल रही है। लाइट फिटिंग के लिए वह पंद्रह बंडल कॉपर के तार लाए थे। साथ ही मकान में एक जनरेटर भी मौजूद था । कल शाम को काम बंद होने के
बाद वह मकान में ताला लगाकर अपने पुराने घर चले गए थे । सोमवार की सुबह आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। और घर के अंदर से कॉपर के तार के बंडल, जनरेटर के अल्टीनेटर का तार व अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि रविवार की रात चोरों ने मौका पाकर मकान का ताला तोड़ कर सामान चोरी कर लिया है।