घर में चारपाई पर पड़ा मिला प्लंबर का शव, तीन दिन से नहीं खुला था घर का दरवाजा
बदायूं के उझानी में एक युवक का शव उसके ही घर में चारपाई पर मिला। तीन दिन से उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदायूं के उझानी कस्बे के गौतमपुरी मोहल्ले में 35 वर्षीय युवक अर्जुन का शव शुक्रवार सुबह उसके ही घर में चारपाई पर पड़ा मिला। पिछले तीन दिन से उसके घर का दरवाजा नहीं खुला था। मोहल्ले वालों ने शुक्रवार को सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उझानी कस्बे के मोहल्ला गौतमपुरी निवासी अर्जुन मूलरूप से आमगांव का रहने वाला था। वह काफी समय से गौतमपुरी मोहल्ले में रह रहा था। वह प्लंबर का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिछले तीन दिन से अर्जुन मोहल्ले में दिखाई नहीं दिया था। उसके घर का दरवाजा भी नहीं खुला था।