धूप खिली, स्कूल खुले और लौट आई रौनक
रामपुर। दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से ही धूप निकल आई। साथ ही नए साल में पहली बार कक्षा आठ तक के स्कूल खुले।
अभी तक स्कूलों में छुट्टियां चल रही थीं। नौनिहालों के आने से स्कूलों में रौनक लौट आई। वहीं अच्छी धूप खिलने से लोग पार्कों में बैठे नजर आए। सभी ने धूप का आनंद लिया। शुक्रवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो हल्की ठंड थी।
इसके बाद सुबह से ही अच्छी धूप निकल आई तो लोग छतों और पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं ठंड के चलते महीनेभर से बंद चल रहे कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल भी खुल गए।
छोटे-छोटे बच्चों के स्कूल पहुंचने पर रौनक लौट आई। हालांकि, तमाम दिन बाद स्कूल खुलने के चलते पहली दिन उपस्थिति कम रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल से बारिश की संभावना
पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा।