चार दिन से लापता युवक नही लगा कोई सुराग।ग्रामीणों संग परिजनों ने लगाए पुलिस की निष्क्रियता के आरोप।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चार दिन से लापता युवक नही लगा कोई सुराग।ग्रामीणों संग परिजनों ने लगाए पुलिस की निष्क्रियता के आरोप।

Wednesday, February 7, 2024 | February 07, 2024 Last Updated 2024-02-07T12:07:12Z
    Share
चार दिन से लापता युवक नही लगा कोई सुराग।ग्रामीणों संग परिजनों ने लगाए पुलिस की निष्क्रियता के आरोप।


मुजरिया=चार दिन पहले ई रिक्शा सहित लापता हुए युवक का कोई सुराग न लगने पर परिजनों संग ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।


   रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सगराय के ई रिक्शा चालक सत्यवीर के ई रिक्शा सहित लापता होने का मामला प्रकाश में आया था जिसकी परिजनों द्वारा अगले दिन दी गई सूचना पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।


    बुधवार को चौथे दिन तक कोई सुराग न लगने पर परिजनों संग ग्रामीण ट्राली भरकर थाना मुजरिया पहुंचे जहां पुलिस की निष्क्रियता की बात कहते हुए आक्रोश व्यक्त किया।


परिजनों ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना के बाद से भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है।


पुलिस ने सोमवार को मुजरिया चौराहे पर लगे सी सी टी वी कैमरे की रिकॉर्डिंग अवश्य चेक की लेकिन कौलहाई,ज्वालापुर आदि रास्ते के कैमरे नही चेक किए जिससे कोई जानकारी मिल सकती।


    इधर प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि पुलिस गुमशुदगी वाले ही दिन से छानबीन में लगी है,कार्यवाही जारी है।
    युवक की मां का रो रोकर बुरा हाल है,पिता के न होने के कारण उसके ताऊ ने परवरिश की है जिन्होंने बताया कि इकलौता घर में कमाने वाला लड़का है।

बेहद गरीब परिवार है।
   ग्रामीणों ने शीघ्र ही घटना का खुलासा किए जाने की मांग करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
       सी सी टी वी कैमरे भी सक्रिय नहीं दिखे,मात्र मुजरिया चौराहे के कैमरे चालू।

    पुलिस प्रशासन के माध्यम से लगवाए गए सी सी टी वी कैमरे भी घटनाक्रम के खुलासे के प्रति सक्रियता नही दिखा सके।मुजरिया पुलिस द्वारा चौराहे के अलावा कौलहाई


 चेकपोस्ट पर भी कैमरे लगवाए गए लेकिन मुजरिया चौराहे के कैमरे चालू और ठीक स्थिति में काम कर रहे है जबकि कौलहाई पर कैमरे की फुटेज देखने काम काम एस आई नाजिर अली द्वारा किया गया तो रिकॉर्डिंग की स्पष्टता नही दिखी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close