शहजादनगर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर हुआ घायल, दो गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहजादनगर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर हुआ घायल, दो गिरफ्तार

Sunday, February 4, 2024 | February 04, 2024 Last Updated 2024-02-04T15:40:36Z
    Share
शहजादनगर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर हुआ घायल, दो गिरफ्तार

रामपुर। शहजादनगर पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो गौ तस्कर हुए गिरफ्तार , एक के पैर में लगी गोली
रामपुर। शहजादनगर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया जबकि दूसरे का पुलिस ने पीछा करके उसको पकड़ लिया। घायल पशु तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों गो तस्करों के खिलाफ पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पशु तस्कर से पूछताछ की।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के नेतृव में अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी के चलते बीती शनिवार रात को शहजादनगर पुलिस गश्त कर रही थी।

 तभी पुलिस को सूचना मिली कि दो पशु तस्कर कार से सवार होकर आ रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक कार दबका चौराहे की तरफ से आती दिखाई दी, जो पुलिस की गाड़ी को देख कर रुकी और वापस मुड़कर दबका व अंडरपास चमरपुरा को जाने वाले रोड की तरफ मुड़ गई।

 कार को वापस लौटता देखकर पुलिस को शक हुआ पुलिस ने कार का पीछा किया तो चालक ने कार को और तेजी से चमरपुरा तिराहे की ओर मोड़ दिया। कार मोड़ते समय कार का एक पहिया खेत में फंस गया।


जिसके बाद दो व्यक्ति कार से उतरे। पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए एक चमरपुरा अंडरपास तथा दूसरा दबका रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में में गोकश यारूफ को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

उसके बाद पुलिस ने दोनों को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद रविवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायल पशु तस्कर से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शहजादनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पशु तस्कर आ रहे हैं।


घेराबंदी करके उनको रोका तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के पास से गोकशी करने के औजार भी मिले हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close