प्रजातंत्र तंत्र को परिवार तंत्र का पेटेंट समझने की नादानीं ही सामन्ती सूबेदारों की परेशानी" बन गई है, मुख्तार अब्बास नकवी
*मिलक*- नगर मिलक स्थित प्रकाश इंटर कॉलेज में प्रतिभा प्रदर्शन समारोह मैं मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि '
प्रजातंत्र को परिवारतंत्र की प्रापर्टी समझनें की सुल्तानी सनक' से बाहर ना आने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का पेमेंट समझने की नादानी ही सामन्ती सूबेदारों की परेशानी बन गई है। प्रकाश इंटर कॉलेज ,
मिलक में प्रतिभा प्रदर्शन समारोह के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवारतंत्र की पिटी पंचायत से प्रजातंत्र की प्रगति को पंचर करने का पाखंड लागातार परास्त होता जा रहा है।
और उन्होंने कहा कि कुछ लोग आज भी खानदानी सियासत और सामन्ती विरासत की हैंगओवर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।और मुल्क के मज़बूत मूड़ -माहौल को मजबूर
मुठ्ठी में मसलने की मुहिम में मसरूफ़ हैं।
नकवी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "गुनाहों के गटर में गठबंधन के शटर से लूट पर छूट का डिस्काउंट" चाहते हैं,मोदी ने ऐसे "सत्ता के सामन्ती सूबेदारों के सुल्तानी साम्राज्य का सफाया कर लूट पर छूट के मालामाल मालिकों को कंगाल और देश खुशहाल बनाने का बीड़ा उठा रखा है,
उनहोंने कहा कि यही पब्लिक के भरोसे का माहौल, परिवार तंत्र के भय की मुसीबत बन गई है और गठबंधन में झप्पी से ज्यादा झगड़े की झनकार आ रही है।
इस अवसर पर मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रकाश इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई विभिन्न कला-कृतियों की तथा छात्र एवं छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। प्रकाश इंटर कॉलेज के संस्थापक चंद्र प्रकाश शर्मा द्वारा नकवी को स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया। नगर मिलक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री नकवी को फूल माला एवं पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम उपरांत मुख्तार अब्बास नकवी ने मिलक तहसील के श्यामपुर गांव के प्रधान भागीरथ सिंह गंगवार की माता के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रबन्धिका शशिकांता शर्मा, संस्थापक डा.चन्द्रप्रकाश शर्मा , प्रधानाचार्य मनीराम, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ,
ज्वाला प्रसाद गंगवार, महा सिंह राजपूत, कपिल आर्य , जागेश्वर दयाल दीक्षित , भागीरथ सिंह गंगवार, प्रेमपाल सिंह गंगवार, वसीम अहमद, हरीश गंगवार,डॉ राम बहादुर, टेकचंद गंगवार, ऋषि पांडे, मुन्नी देवी गंगवार,