छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए जौहर यूनिवर्सिटी को सरकार के संरक्षण में लेने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर यूनिवर्सिटी को सरकार के सरंक्षण में लेने के लिए रविवार से हस्ताक्षर अभियान पूर्व मंत्री आजम खां के मोहल्ले से शुरू हुआ।
आपको बताते चले कि आज रविवार को शहर में पूर्व मंत्री आजम खां के घर के वार्ड नंबर 17 टंकी नंबर पांच घेर मीरबाज खान में सभासद गुड्डू तनवीर और आसिफ खान के नेतृत्व में दोपहर एक बजे से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई जो सप्ताह भर जारी रहेगी।
इस अभियान में छात्रों के भविष्य को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए।इस दौरान युवा भाजपा नेता फसाहत अली शानू ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर 26 नवंबर दिन रविवार से ग्राम सिंगनखेड़ा से इस अभियान की शुरुआत की गई थी।
जोकि आज रविवार से शहर में इस अभियान को शुरू किया गया है। हस्ताक्षर अभियान में रोमान खान, नसीर खान, दिनेश, सुलेमान, शाहिद खान, रूबीना,साजिद खान, राजू खान, शावेज़ खान, अल्तमश,