नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को किया गया जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को किया गया जागरूक

Saturday, February 3, 2024 | February 03, 2024 Last Updated 2024-02-03T11:45:44Z
    Share
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को किया गया जागरूक

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निपुण भारत मिशन का कार्यक्रम।

मुजरिया=अनुकृति नाट्य मंच लखनऊ के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर अभिभावकों को किया गया जागरूक।

   निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत अनुकृति नाट्य मंच उत्तर प्रदेश लखनऊ के कलाकारों ने ए आर पी राजन यादव के निर्देशन में टीम लीडर राघवेंद्र मिश्रा ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।


    क्षेत्र के रफी नगर,और बिल्सी में आयोजित नाटक कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन,बच्चो को नियमित स्कूल भेजने, डी बी टी धनराशि का सदुपयोग करने के प्रति अभिभावकों को जागरूकता का संदेश दिया।

    नाट्य मंच कलाकारों में संजीव सोनू, आरती,पलक,विष्णु गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से अभिभावकों को प्रेरित किया।
   इस अवसर पर संजय वर्मा,अमित शर्मा,राजकुमार,आयुषी आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close