पति पत्नी के बीच घरेलू कलह से तंग आकर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पति पत्नी के बीच घरेलू कलह से तंग आकर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thursday, February 29, 2024 | February 29, 2024 Last Updated 2024-02-29T11:55:43Z
    Share
पति पत्नी के बीच घरेलू कलह से तंग आकर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रामपुर । शहजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव मगरमऊ में पति-पत्नी के बीच आपसी कलह से तंग आकर युवक ने घर के आंगन में


बंधे तार से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शब को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


मामला जनपद के शहजाद नगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ गांव का है जहां गांव निवासी चंद्र किशोर(25) पुत्र भूपराम ने घर के आंगन में धूप में कपड़ा सूखने के लिए बंधे तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मृतक के परिजनों ने बताया कि चंद्र किशोर काफी समय से नशे की लत में पड़ा हुआ था। जिस कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घर में पति-पत्नी के बीच आपसी कलह से तंग आकर आज गुरुवार को चंद्र किशोर ने बीच आंगन में बंधे तार से लटक कर आत्महत्या कर ली।


घटना के समय उसकी पत्नी सरिता घर पर नहीं थी। वह किसी काम से मोहल्ले में ही बाहर गई हुई थी। जब उसने घर जाकर नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले भी मौके पर पहुंच गए।


एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पहुंच कर तार से लटके शव को नीचे उतारा। एकत्रित ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक चंद किशोर परिवार में अपनी पत्नी के साथ चार बच्चों तीन लड़की ज्योति, आरुषि, और खुशी एवं एक लड़के आशीष को छोड़कर गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close