लेखपालों को देना होगा प्रमाणपत्र, उनके क्षेत्र में अवैध कब्जा नहीं
रामपुर। जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए लेखपालों से अब इस बात का प्रमाणपत्र लिया जाएगा कि उनके क्षेत्र में किसी भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं है। इसके बाद भी कहीं कोई अवैध कब्जा मिलता है
तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को डीएम जोगिंदर सिंह ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों के साथ बैठक करते हुए ये निर्देश दिए। डीएम ने बैठक के दौरान सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा
कि वे समय से अपने कार्यालयों में मौजूद रहकर जमीनी विवादों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। जनसुनवाई में कोई लापरवाही न हो और जिले की सभी तहसीलों के अंतर्गत चकरोड और चरागार सहित विभिन्न प्रयोजनों के लिए सुरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए।
एसडीएम की यह जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक लेखपाल से इस आशय का प्रमाणपत्र लें कि उनके राजस्व क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक महत्व की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं है।
अवैध तरीके से खनन और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की भी समीक्षा की और कहा
कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय स्तर से जारी होने वाले निर्देशों को गंभीरता से लें और उन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन होना चाहिए। बैठक में सीडीओ नंद किशोर कलाल,