जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दोषियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दोषियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

Thursday, February 29, 2024 | February 29, 2024 Last Updated 2024-02-29T15:02:06Z
    Share
सिलई बड़ा गांव प्रकरण में चौकी प्रभारी सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
----------------------------------------------
जिलाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दोषियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
----------------------------------------------
मंडल आयुक्त और डीआईजी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
----------------------------------------------
*मिलक* तहसील मिलक जनपद रामपुर के सिलईबड़ा गांव में सरकारी जमीन पर भीमराव आंबेडकर का बोर्ड लगाने पर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बीच दोनों पक्षों में पथराव के बाद फायरिंग हो गई थी। इसमें एक छात्र की मौत हो गई।


 इसके बाद उग्र भीड़ बेकाबू हो गई। मामले में लापरवाही को देखते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही सीओ और एसडीएम को भी हटा दिया गया है। ज्ञात हो कि मिलक कोतवाली क्षेत्र के सिलईबड़ा गांव में सरकारी जमीन पर डा.भीमराव अंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाए जाने को लेकर हुए बवाल में छात्र सुमेश 17 वर्षीय की गोली लगने से मौत के मामले में मिलक


के एसडीएम और सीओ को हटा दिया गया है। एसपी ने चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चौकी प्रभारी सहित 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तनावपूर्ण माहौल और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुधवार को मृतक छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सिलईबड़ा गांव में मंगलवार को हुए बवाल में गोली लगने से छात्र सुमेश की मौत के मामले में उसके पिता गेंदनलाल ने देर रात पुलिस को तहरीर देकर एसडीएम अमन देओल व तहसीलदार राकेश चंद्रा के निर्देश पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। बुधवार की सुबह आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद छात्र सुमेश का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।


उनकी मांग थी कि एसडीएम और तहसीलदार पर भी रिपोर्ट दर्ज हो। करीब दो घंटे बाद हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने शव को उठाकर घर में रखा। शव के घर में रखने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दोपहर 12 बजे जब शव को अंत्योष्टि के लिए ले जाया जा रहा था


 तो भीम आर्मी व ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। घर से कुछ ही दूरी पर छात्र का शव सड़क पर रखकर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कार्यकर्ता कहते रहे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने श्मशानघाट में लोगों पर लाठियां फटकारीं। करीब ड़ेढ घंटे बाद संभल में पुलिस द्वारा नजरबंद किए गए चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो कॉलिंग पर


 छात्र के परिजनों, डीएम व एसएसपी से मामले की जानकारी ली। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
एसडीएम मिलक के हमराह होमगार्ड, तहसलीदार के हमराह होमगार्ड, सिलईबड़ा चौकी के प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सिपाही आदेश चौहान, वीरेंद्र, मुमतरीन के अलावा गांव के नत्थुलाल, हेमराज, निर्वेश कुमार,


 झांजनलाल, तीरथ सिंह, जहोरीलाल, दिनेश कुमार, नौबत राम, हरनंदन, रामप्रकाश, ऊदल, लाल सिंह, बद्री प्रसाद, चरन सिंह, रविंद्र कुमार, राजेंद्र, भूपराम, नरेंद्र, कपिल पर एससी-एसटी एक्ट सहित 147,148, 149, 323, 302 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।


 आखिरकार किसकी गोली लगी 
रामपुर जिले के सिलईबड़ा गांव निवासी 10वीं के छात्र सुमेश की मौत किसकी गोली से हुई इससे अभी पर्दा नहीं उठ सका। इसका कारण सुमेश के शरीर से गोली का नहीं मिलना है। गोली सुमेश के सिर को छेदकर पार निकल गई।


उसकी बायीं आंख के ऊपर गहरी चोट का निशान मिला। अब जांच में ही पता चल सकेगा कि मौत किसकी गोली से हुई।
मिलक के सिलईबड़ा गांव में मंगलवार 
पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया।


पुलिस को बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली सुमेश के सिर के पार निकल गई। सिर के पिछले हिस्से में बड़ा घाव था और गोली बायीं आंख के ऊपर लगी थी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close