कार्यालय पर तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार्यालय पर तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन,

Tuesday, February 6, 2024 | February 06, 2024 Last Updated 2024-02-07T05:41:59Z
    Share
कार्यालय पर तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, बच्चों के शत प्रतिशत प्रवेश पर दिया जोर



बदायूॅं खंड शिक्षा अधिकारी उसावां कार्यालय पर ब्लॉक स्तरीय पावर एंजिल के सशक्तिकरण हेतु शिक्षक शिक्षिकाओं की तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संदर्भदाता प्रशिक्षकों द्वारा नई शिक्षा नीति, ड्राप आउट बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, ठहराव एवं


 ट्रांजिक्शन सुनिश्चित करना आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण में बोलती हुईं प्रशिक्षका चंचल उपाध्याय ने बताया कि शासन का लक्ष्य सभी ड्राप आउट बच्चों विशेषकर बालिकाओं को शत प्रतिशत उपस्थिति, ठहराव एवं ट्रांजिक्शन सुनिश्चित करना है

 ताकि बालिकाएं शिक्षा से वंचित न रह जाएं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में मीना मंच में अब एक की जगह प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल से तीन बालिकाओं को चयनित करते हुए विद्यालय में कक्षा 5


पास प्रत्येक बालिका का एडमिशन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि कोई बालिका ड्राप आउट न रह जाए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के साथ ही यह मीना बहनों को, बालक बच्चों को भी ड्राप आउट श्रेणी से बचाव एवं शत प्रतिशत एडमिशन की जिम्मेदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।


प्रशिक्षण में प्रशिक्षका मोनिका शर्मा ने जेंडर स्टीरियो टाइप, आधा फुल आदि उदाहरण के माध्यम से प्रशिक्षण को और रोचक बना दिया। वहीं प्रतिभागियों की सहभागिता को अनिवार्य बताते हुए प्रशिक्षण के सभी बिन्दुओं को आत्मसात कर विद्यालय में अपनाये जाने की अपील की।



प्रशिक्षण में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, दीपमाला, जीशान खां, शाकिर अली, एनके पाठक, फराह दीवा, रश्मि राठौर, नबी अहमद खान, समेत 51 शिक्षकों ने भाग लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close