सम्भल बहजोई।
ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार को ले जाते समय मौत।
बहजोई। भाकियू टिकैत गुट की ट्रैक्टर रैली निकलने के दौरान किसी ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें गांव आलपुर मैथरा निवासी ओमपाल (45) को गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में सीएचसी बहजोई लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सुनील का कहना है कि उसका भाई ओमपाल बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे रिश्तेदार गांव सादातबाड़ी की मढ़ैय्यां निवासी बिजेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई से घर का सामान खरीदने के लिए गया था।
बबराला रोड स्थित मंडी गेट के निकट पहुंचने पर एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे ओमपाल जमीन पर गिर गए। उपचार को जाते समय मौत हो गई। पीड़ित का कहना है कि ट्रैक्टर भाकियू के जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह का था। जिससे हादसा हुआ है।
वहीं पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने हादसे के बाद ट्रैक्टर को जाने दिया। भाकियू के जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह बाद में मौके पर पहुंचे थे। जहां लोग एकत्र हुए तो संगठन के लोगों को मौके से हटाया था। ट्रैक्टर मेरा नहीं था।