पुरानी रंजिश के चलते पथराव के बाद फायरिंग, तीन घायल
शाहबाद -पटवाई- कस्बा पटवाई में पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई। और इसी कहा सुनी के बाद दोनों ही पक्ष झगड़े पर आमादा हो गए ।
उसके बाद एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर में घुस गया, और फायरिंग कर दी। फायरिंग से तीन लोग गंभीर घायल हो गए। शाहबाद तहसील के अंतर्गत पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में आज सुबह पुरानी के चलते ग्राम निवासी सोनू
,बबलू,राजेंद्र और मुकेश लाठी डंडे और तमंचा लेकर रमेश पुत्र अंगनलाल के घर में घुस गए। और घर में घुस ने के बाद घर में मौजूद जियालाल आरती और प्रमोद को लाठी डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया।
विरोध करने पर सोनू नामक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। मुक्त हमलावर द्वारा अचानक से की गई इस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। उसके बाद फायरिंग कर्ता उक्त हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
फायरिंग के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में दहशत फैल गई।
परिवार के लोग घायलों को लेकर थाना पटवाई पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की तहरीर थाना पटवाई में दी।
थाना प्रभारी ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र के आधार सोनू पुत्र रग्गन बब्लू पुत्र राजेंद्र,
राजेंद्र पुत्र बाबूराम और मुकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास मुकदमा पंजीकृत किया गया।
तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई किंतु समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।