ढाई सौ लीटर अवैध शराब सहित सात तस्कर गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ढाई सौ लीटर अवैध शराब सहित सात तस्कर गिरफ्तार

Wednesday, February 14, 2024 | February 14, 2024 Last Updated 2024-02-14T11:56:30Z
    Share
ढाई सौ लीटर अवैध शराब सहित सात तस्कर गिरफ्तार

मिलकखानम। थाना मिलकखानम पुलिस ने मंगलवार को कुंवरपुर नानकार गांव में छापे की कार्रवाई कर अवैध शराब का धंधा कर रहे सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लगभग ढाई सौ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

मिलकखानम थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना पर कुंवरपुर नानकार रानी गांव में कुछ लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं। वह शराब लेकर क्षेत्र में जाने की तैयारी कर रहे हैं।


 सूचना पर अमल करते हुए टीम बनाई गई। टीम ने गांव पहुंच कर बताए गए स्थान पर छापा मारा जहां सात लोग शराब सहित मौजूद पाए गए। उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन सात तस्करों को दबोच लिया गया। कुछ तस्कर किसी तरह चकमा देकर फरार हो गए।

पकड़े गए शराब तस्करों में कुंवरपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह, करनैल सिंह पुत्र दलीप सिंह, सोनू पुत्र निहाल सिंह, गुरमुख पुत्र प्यारा सिंह, सतनाम सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, बलविंद्र सिंह पुत्र रेशम सिंह और छिंदर पुत्र रेशम सिंह हैं।

 इनके कब्जे से ढाई सौ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दो तस्करों की तलाश की जा रही है। इस बीच सभी तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में चालान कर दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close