नशे में 17 दिन के बच्चे के सिर पर मारा डंडा, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नशे में 17 दिन के बच्चे के सिर पर मारा डंडा, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम।

Saturday, March 9, 2024 | March 09, 2024 Last Updated 2024-03-09T10:05:33Z
    Share
सम्भल

नशे में 17 दिन के बच्चे के सिर पर मारा डंडा, मासूम ने मां की गोद में तोड़ दिया दम।

संभल में पिता ने नशे की हालत में मासूम के सिर पर डंडे से वार किया । इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने पत्नी की पिटाई भी की थी।

संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सोंधन में 17 दिन के मासूम के सिर पर डंडा लगने से मौत हो गई। आरोपी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान डंडा बालक के सिर में लग गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदि है। शुक्रवार की शाम नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान डंडे से हमला किया। गोद में मौजूद 17 दिन के मासूम के सिर में डंडा लग गया।


इसमें वह घायल हो गया। उपचार को लेकर पहुंचे तो मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी पिता भी हिरासत में ले लिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close