यूपी बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर आज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूपी बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर आज

Saturday, March 9, 2024 | March 09, 2024 Last Updated 2024-03-09T10:11:13Z
    Share
यूपी बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर आज

चंदौसी। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो जाएंगी। परीक्षा के तुरंत बाद ही मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा। विभाग की ओर से पांच मूल्यांकन केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

संभल जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 77 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा रही है। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर में करीब 51 हजार छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 2100 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं।


 22 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाएं लगभग समाप्त हो गई है। नौ मार्च शनिवार को आखिरी दिन इंटर के वैकल्पिक विषयों के पेपर होने बाकी है। बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन 16 मार्च से होना है।


 माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मूल्यांकन के लिए जिले में विभाग ने संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, चंदौसी के एसएम इंटर काॅलेज, बहजोई बहजोई इंटर कॉलेज,



हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र प्रस्तावित किया है। इसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय बोर्ड कार्याल को भेज दी गई है। वहां से केंद्रों का निर्धारण होना है। मूल्यांकन कराने के लिए परीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



मूल्यांकन केंद्रों पर उचित प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा नौ मार्च को समाप्त हो रही है। बोर्ड का मूल्यांकन 16 मार्च से होना है।


शासन से निर्देश मिल गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों का प्रस्ताव भेज दिया है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय पर परीक्षा का मूल्यांकन शुरू करा देंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close