कमरे में सो रही 20 वर्षीय बीकॉम छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कमरे में सो रही 20 वर्षीय बीकॉम छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Thursday, March 28, 2024 | March 28, 2024 Last Updated 2024-03-28T13:03:18Z
    Share
कमरे में सो रही 20 वर्षीय बीकॉम छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

रामपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में बीकॉम की छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया गया है।



मामला जनपद के पटवाई थाना क्षेत्र के गांव निस्बा निवासी हरि किशन की बेटी पूनम(20) बीकॉम फाइनल की छात्रा थी। आज सुबह को कमरे में उसका शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई।


 परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। उसके बाद वही एकत्रित हुए ग्रामीणों में से किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि अभी तक पूनम की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close