रामपुर में राहुल, प्रियंका व खड़गे जानेंगे पीड़ित दलित परिवार का हाल, BJP के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी
*रामपुर* के इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रामपुर पहुंचेंगे. हालांकि, गौर करने वाली बात है कि इस बारे में अभी पार्टी स्तर पर किसी तरह का फैसला नहीं लिया गया है.
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक दलित छात्र की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, दूसरी ओर इसे लेकर सियासी पारा भी चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. मृत दलित छात्र के परिजनों का आरोप है
कि उसकी मौत पुलिस की गोली से हुई है. अब रामपुर के इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रामपुर पहुंचेंगे.