अनियंत्रित डिंपल ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर हुई मौत
रामपुर। जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र में स्वार रोड पर डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसा थाना क्षेत्र के खौद चौराहे के पास हुआ है।
आपको बता दे थाना भोट के रम्पुरा गांव निवासी रईस अहमद अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए बाइक से स्वार जा रहे थे। स्वार रोड पर खौद चौराहे के पास पहुचते ही अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया।
दर्दनाक हादसे में पत्नी रूमा(21) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति रईस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौका पाकर चालक अपना डंपर लेकर मौके से भाग लिया।
दुर्घटना को मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। एकत्रित बिगड़ना हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना एवं चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मृतका के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। मृतका रूमा दो से ढाई माह की गर्भवती बताई गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर के अंदर ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।