पति ने पत्नी को पीटा, रात में हो गई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पति ने पत्नी को पीटा, रात में हो गई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Wednesday, March 6, 2024 | March 06, 2024 Last Updated 2024-03-06T15:35:33Z
    Share
पति ने पत्नी को पीटा, रात में हो गई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप


बदायूं के दातागंज कस्बा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि पति ने उसकी पिटाई की थी। रात में उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

बदायूं के दातागंज कस्बे के परा मोहल्ले में मंगलवार रात 26 वर्षीय दयावती की मौत हो गई। उसके ममेरे भाई कुंवरपाल का कहना है कि मंगलवार शाम दयावती अपनी सास के साथ एक शादी समारोह में जा रही थी।


हालांकि इसके बारे में उसने पहले अपने पति से पूछा था, लेकिन जब वह घर से निकली तो पति रास्ते में ने रोक लिया।

आरोप है कि उसने महिला को ट्रॉली से उतार लिया और उसे मारपीट करते हुए घर में ले गया। वहीं काफी देर तक उसके साथ मारपीट की। रात में महिला की मौत हो गई।


इसकी सूचना पर मायके के लोग रात करीब दो बजे कुंवरपाल परा मोहल्ला पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर आ गई।


मायके वालों ने हत्या की आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close