कल संभल जिले में रहेंगे सीएम, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कल संभल जिले में रहेंगे सीएम, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

Thursday, March 28, 2024 | March 28, 2024 Last Updated 2024-03-28T15:03:47Z
    Share
सम्भल।

कल संभल जिले में रहेंगे सीएम, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शुक्रवार को सम्भल दौरे पर आ रहे हैं। वह प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। अमरोहा से कार्यक्रम में शामिल होकर संभल पहुंचेंगे।


 इसी क्रम में बुधवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहजोई के बड़े मैदान में हेलीपैड बनाया जा रहा है।



बहजोई में बबराला मार्ग पर स्थित मिनी स्टेडियम में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री रहेंगे। प्रबुद्धजनों को संबोधित कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे।


 भाजपाइयों ने भी मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद तैयारियों को तेज कर दिया है। पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि मंडल से लेकर लोकसभा क्षेत्र के अलग अलग स्तर पर तैयारियां कार्यकर्ता कर रहे हैं।


 प्रबुद्ध सम्मेलन में करीब दस हजार प्रबुद्धजनों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को लेकर सभी तैयारियों में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया



कि दोपहर 3.40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बहजोई स्थित बड़े मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close