जिला अस्पताल में खड़ीं छह एंबुलेंस जलीं, संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला अस्पताल में खड़ीं छह एंबुलेंस जलीं, संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Wednesday, March 6, 2024 | March 06, 2024 Last Updated 2024-03-06T15:23:52Z
    Share
जिला अस्पताल में खड़ीं छह एंबुलेंस जलीं, संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बदायूं :सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अलोक मिश्रा, सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद में पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

 जिला अस्पताल में बुधवार शाम को मोरची के पास खड़ी पुरानी छह एंबुलेंसों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं तो तीमारदार और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा।

उन्होंने अग्निशमन और पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अलोक मिश्रा, सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद में पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक वहां पर खड़ी छह एंबुलेंस जल गईं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close