खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, दर्दनाक हादसे में दो की हुई मौके पर मौत, पांच घायल
रामपुर, शाहबाद क्षेत्र के आंवला रोड पर ईंट भट्टे पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सोमवार की आधी रात को कार की टक्कर हो गई। कार सवार दो युवकों की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मामला जनपद के शाहबाद से है प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग उत्तरांखड के उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। जोकि बरेली में आयोजित शादी से लौट रहे थे।
आपको बता दे कि आंवला रोड स्थित ईंटभट्ठे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से अनियंत्रित हुई कार रोड पर खड़ी ट्राली में जा घुसी । हादसे में मौके पर ही रवि (20) की मौत हो गई और इलाज दौरान पप्पू (36) ने दम तोड़ दिया।