सम्भल।
बहजोई मुठभेड़ में बदमाश व सिपाही घायल, आरोपी हेड मास्टर के बेटे के घर लूट में था वांछित।
बहजोई में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सिपाही समेत बदमाश जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। आरोपी लूट के मामले में फरार चल रहा था।
बहजोई रजपुरा मार्ग पर टिकटा के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में हेड मास्टर के बेटे के घर लूट में वांछित बदमाश चांद बाबू व बहजोई थाने का हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भर्ती कराया गया है।
एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि रविवार की भोर में सूचना मिली कि गांव चौपा में हेड मास्टर के बेटे के घर लूट के मामले में
फरार बदमाश टिकटा चौराहे की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
गोली हेड कांस्टेबल प्रवेश के बाए हाथ में कोहनी से नीचे लगी। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के दाए पैर में जांघ में लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ा लिया। बदमाश की पहचान चांद बाबू निवासी गांव पाठकपुर थाना बहजोई के रूप में हुई।
उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, घटना में यूज बाइक, हेड मास्टर के बेटे के घर से लूटा गया मंगलसूत्र, दो पाजेब, एक हजार दो सौ रुपये भी बरामद हुए हैं।