मतदान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक कहा सारे काम छोड़, पहले वोट
रामपुर। मतदान जागरूकता रैली के अंतर्गत आज 31 मार्च 2024 दिन रविवार को जनपद के मिलक विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली को तहसील मिलक के उप जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में एवं खंड विकास अधिकारी मिलक श्री धीरेंद्र पाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सैकड़ों की तादाद में सफाई
कर्मचारियों के द्वारा रठौंडा चौराहे से प्रारंभ कर बाइक द्वारा सिहारी गांव होते हुए सिमरा मोड़ तक मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नारों के माध्यम से जागरूक किया गया। उपजिला अधिकारी मिलक श्री राजेश कुमार ने जागरूकता रैली में मतदाताओं से कहा की हर नागरिक को मतदान करना एक मौलिक अधिकार है
उन्होंने जागरूकता अभियान में मतदाताओं से कहा 'पहले काम छोड़, पहले वोट' कहते हुए लोगों को जागरूक किया । मतदान जागरूकता रैली में उप