दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों केलिए विशेष संघर्ष करैगी समाजवादी पार्टी हाफ़िज़ इरफान
सहसवान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री हाफ़िज़ इरफान के मोहल्ला नवादा स्थित आवास /कार्यालय पर एक मीटिंग आयोजित की गई
जिसमें बदायूं से शिवपाल सिंह यादव व आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मिष्ठान वितरण किया एक दूसरे को मिठाई
खिलाकर मुबारकबाद पेश की व लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट कर सभी सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी जान लगा देने का संकल्प लिया। इस मौके पर हाफिज इरफान ने कहा की
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पी डी ए का जो फार्मूला हम कार्यकर्ताओं को दिया है उससे दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों के लिए हम सब विशेष संघर्ष करेंगे उनके अधिकारों के लिए
उनके बेहतर भविष्य के लिए जीजान लगाकर जद्दोजहद करेंगे ।श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों पर अमल करते हुए गरीबों मजदूर किसान की आवाज उठाते हुए समाज के हर वर्ग की सेवा करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बदायूं से चाचा शिवपाल सिंह यादव व आजमगढ़ से माननीय धर्मेंद्र यादव के टिकट घोषित होने पर बदायूं के कार्यकर्ता अपने दोनों हाथों में लड्डू महसूस कर रहे हैं इस महान कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं ।
इस मौके पर युवा नेता विजेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य ,अरेंद्र यादव हारुन अंसारी, रजी अहमद राजू, डॉ मुनाजिर, अनु मलिक आदिल राईन, अज़मत खान, गुलज़ार ,मुदस्सिर हुसैन मोहम्मद अली एडवोकेट