कांग्रेस एव समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी अंतराल से जिताने का कार्य करेंगे: आदित्या यादव सपा नेता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कांग्रेस एव समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी अंतराल से जिताने का कार्य करेंगे: आदित्या यादव सपा नेता

Sunday, March 17, 2024 | March 17, 2024 Last Updated 2024-03-17T12:30:55Z
    Share
कांग्रेस एव समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी अंतराल से जिताने का कार्य करेंगे: आदित्या यादव सपा नेता

कांग्रेस और सपा ने लोकसभा बदायूँ के लिए बनाई रणनीति, कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह, सपा अध्यक्ष आशीष यादव बोले- इंडिया गठबंधन को जिताने में कोई कसर नहीं रखेंगे

बदायूँ देर रात लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों पर दोनों पार्टियों की साझा बैठक पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर हुई कांग्रेस और सपा ने शनिवार को बदायूँ लोकसभा पर जीत के लिए साझा रणनीति बनाई,


 सपा मुख्यालय पर शनिवार को कांग्रेस-सपा चुनाव समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह

 ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव द्वारा तय हुआ कि लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर दोनों ही दलों के नेताओं की संयुक्त बैठकें भी होंगी,


ताकि प्रचार की रणनीति बन सके समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि बदायूँ लोकसभा पर चुनाव लड़ने के लिए सांगठनिक तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसलिए लोकसभा क्षेत्र विधानसभावार दोनों दलों के नेता

 साझा बैठकें करके तत्काल प्रचार में जुट जाएं। बैठक में शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव ने कहा कि कांग्रेस सभी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे


 एव पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सम्मान सर्वोपरि है एवं उसी तरह समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं का मनोबल एव उत्साह बढ़ाया जाएगा क्योकि ये गठबंधन दोनो पार्टी की समान विचारधारा के साथ हुआ है



 एवं ये गठबंधन हम दोनों के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाया गया है और हम अपने इस सम्मान का बदला शीर्ष नेतृत्व को बदायूँ लोकसभा को भारी अंतराल से जीता कर देंगे आदित्य यादव ने कहा की कहा कि सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से इलेक्टोरल बॉन्ड लेने वालों की सूची सामने आ जाएगी। इससे पता चल जाएगा कि बॉन्ड किसने दिए हैं


और किसे दिए हैं। पूछा कि यूपी में विश्वविद्यालयों में जो वाइस चांसलर नियुक्त किए गए है, उसमें से कितने पीडीए हैं। वाइस चांसलरों ने जो भर्तियां की है, उसमें कितने पीडीए है। जिलों के अधिकारियों की पोस्टिंग में कितने पीडीए हैं? समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप, प्रदेश सचिव रजनी सिंह, शहर अध्यक्ष असरार अहमद,



 कार्यवाहक शहर अध्यक्ष बफाती मियां, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष वीरेश तोमर उपाध्यक्ष सुरेश


 राठौड़ महासचिव इगलास हुसैन महासचिव श्रीमती उपासना सिंह महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह युवा कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर सभी अहमद नगर कांग्रेस कमेटी बिल्सी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोमपाल शाक्य ब्लॉक कांग्रेस


कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसवान के अध्यक्ष रामपाल सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबियापुर के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह


 कठेरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिसौली के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता फखरे अहमद शोबी, आमिर सुल्तानी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। । संयुक्त बैठक का संचालन अवधेश यादव जी ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close