व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में

Notification

×

All labels

All Category

All labels

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में

Sunday, March 3, 2024 | March 03, 2024 Last Updated 2024-03-03T10:48:27Z
    Share
व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में

 शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक विजय पाल सिंह के साथ विस्तृत मंथन किया गया

रामपुर। आज रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक विजय पाल सिंह के साथ

 व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत मंथन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा रामपुर शहर में लूट और

 जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा भरोसा दिलाया कि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा प्रभारी निरीक्षक को बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अरविंद गुप्ता,सुदेश यादव,एम. एस. टोरा, नीतीश अग्रवाल, मेराज हुसैन,सल्वेन्द्र विराट, महफूज हुसैन,पुलकित अग्रवाल, बाबू अली,नजमी,अब्दुल वासिक, फैसल अली, इमरान, मिलन सक्सैना, हरिओम सैनी,अब्दुल कदीर आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close