अज्ञात वाहन की टक्कर से बरेली निवासी बाइक सवार युवक की मौत
*मिलक* (रामपुर)। क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बरेली निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन और रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मिलक-बिलासपुर रोड स्थित ग्राम गंगापुर मोड़ पर हादसा हुआ। जिला बरेली के थाना बहेड़ी स्थित ग्राम उलेहतापुर निवासी 28 वर्षीय प्रदीप रुद्रपुर में एक फैक्टरी में नौकरी करता था।
मंगलवार की सुबह वह फैक्टरी के काम से मिलक आया था और काम निपटाने के बाद रुद्रपुर लौट रहा था। मिलक से पांच किलोमीटर दूर बिलासपुर रोड स्थित ग्राम गंगापुर मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने पर ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने बताया
कि प्रदीप रुद्रपुर में एक फैक्टरी में काम करता था और फैक्टरी के काम से फील्ड में भी जाना पड़ता था। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ा है। वहीं कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि