भाकियू अराजनैतिक जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ो की तादात में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू अराजनैतिक जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ो की तादात में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता

Wednesday, March 6, 2024 | March 06, 2024 Last Updated 2024-03-06T15:49:06Z
    Share
भाकियू अराजनैतिक जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ो की तादात में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता


*मिलक* - भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला रामपुर से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचे थे। जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने कहा कि 5 मार्च को शक्ति भवन लखनऊ में पंचायत हुईं थी।


जिसमे बिजली विभाग के निदेशक पंकज सिंह से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मिला था। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक,


प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह,राम बरन वर्मा आदि रहे। इस दौरान हमारा कल का मुख्य मुद्दा था कि निजी नलकूपों के बिजली बिल माफ किए जाने चाहिए। कल ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह प्रस्ताव मान लिया गया। जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने माननीय मुख्यमंत्री जी के फैसले को स्वागत योग्य बताया है।

 उन्होंने कहा कि हमारा संगठन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जिला रामपुर के किसानो की तरफ से धन्यवाद करता है कि उन्होंने किसान हित में फैसला लिया। इसके अलावा कई समस्याएं जैसे किसानो को आदेश अनुसार बिजली मिले,


संविदा कर्मियों किसानो का उत्पीड़न न करे इसलिए उन्हे किसी दूसरी जगह लगाया जाए आदि और जिला स्तरीय समस्याओं जैसे मोहल्ला पटेल नगर, सरस्वती और जानकी स्कूल के ऊपर से गुजर रही 33 केवी की लाइन, जिला रामपुर में किसानो के आ रहे गलत बिल,


मिलक में कार्पिया हप्पू में 11 केवी की बंद पड़ी लाइन हटाने और जिला रामपुर में जर्जर पड़ी बिजली की लाइन बदलवाने के बारे में अवगत कराया गया। प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने आश्वाशन दिया कि जल्द ही सभी मुद्दों को हल कर दिया जायेगा। किसानो की मांगे माने जाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था।


 इस दौरान सुरेंद्र खन्ना,प्रेमपाल सिंह,वीरेंद्र गंगवार,अजीत सिंह,लखविंदर सिंह,हरपाल सिंह,मधुबाला,भारत सिंह,केपी लोधी,अमित गंगवार, पिंदा धालीवाल,


रीपिका,दानिश खान,ज्ञान पाल,हरीशंकर यादव,प्रदीप गंगवार,धर्मवीर,महेश बाबू गंगवार,जितेंद्र गंगवार आदि हजारों किसान मौजूद रहे।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close