यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम खत्म

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम खत्म

Saturday, March 30, 2024 | March 30, 2024 Last Updated 2024-03-30T15:22:20Z
    Share
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम खत्म


रामपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने का काम पूरा हो गया है। करीब 15 दिन में 2.11 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग का काम पूरा किया गया है।


अब अगले दो दिन तक आंकेक्षण का काम होगा। इसके बाद रिकाॅर्ड बोर्ड को भेज दिया जाएगा।यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने के बाद बोर्ड की ओर से 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कराया गया था।


इसके तहत दसवीं की कापियां राजकीय मुर्तजा इंटर काॅलेज में चेक कराई गईं, जबकि इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय रजा इंटर काॅलेज में चेक कराई गईं।


जिले को दसवीं की 1.40 लाख जबकि इंटर की 71 हजार कापियां चेक करने के लिए भेजी गई थीं।

शिक्षा विभाग ने आखिरकार समय से पहले मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया। मूल्यांकन का काम 31 मार्च तक पूरा करना था।


 इससे पहले शुक्रवार को यह काम खत्म कर लिया गया। राजकीय मुर्तजा इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बताया कि दसवीं की करीब 1.40 लाख कापियां आवंटित की गई थी, जिनका मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है।


 अब आंकेक्षण का काम होना है। इसे भी पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा रजा इंटर काॅलेज में 71 हजार उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गई हैं।


प्रधानाचार्य अभिलाष कुमार के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने का काम पूरा करा लिया गया है। अगले दो दिन तक आंकेक्षण व बंडलिंग कर उसका रिकाॅर्ड तैयार करा लिया जाएगा और फिर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close