होली पर डीजे निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने,पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को दौड़ाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होली पर डीजे निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने,पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को दौड़ाया

Monday, March 25, 2024 | March 25, 2024 Last Updated 2024-03-25T12:30:47Z
    Share
होली पर डीजे निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने,पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को दौड़ाया



बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव पडौलिया में सोमवार दोपहर डीजे निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। गांव में होली पर तनावपूर्ण माहौल हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को दौड़ाया। मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।


बताया जा रहा है कि होली पर दोपहर के समय गांव के लोग डीजे निकाल रहे थे। वह नाचते हुए दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के नजदीक पहुंच गए। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।


इसकी सूचना परएसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ आलोक मिश्रा समेत थाने की पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर जुलूस निकालने वालों को दौड़ा दिया। छह लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close