शिक्षकों ने किया ऑनलाइन पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन का विरोध
वजीरगंज (बदायूं) :- ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर महानिदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के द्वारा परिषदीय विद्यालयों में
ऑनलाइन पंजिकाओ के डिजिटलाइजेशन के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज उमेंद्र दत्त त्रिपाठी को ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रकट किया। खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज उमेंद्र दत्त त्रिपाठी के माध्यम से महानिदेशक उत्तर प्रदेश के लिए अपनी बात पहुंचाने को कहा।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक संघ के ब्लॉक मंत्री सलमान खान ने कहा कि जब तक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करके उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक ऑनलाइन पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन शिक्षकों के द्वारा बिल्कुल नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनेश मिश्रा ने बताया
कि शिक्षक, सरकार की योजना एमडीएम के साथ साथ पढ़ाई भी सुचारू रूप से चलाता है। विद्यालयों में समय से पहुंचकर विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं को देखता है। फिर भी सरकार हमारी मांगों को नहीं सुन रही है,
इसीलिए हम ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन का विरोध करते हैं। ज्ञापन देने में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनेश मिश्रा, मंत्री सलमान खान, कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र कुमार शर्मा, अनिलेश,