सिविल लाईन पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस बनकर रोव गाठने वाला गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सिविल लाईन पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस बनकर रोव गाठने वाला गिरफ्तार

Saturday, March 2, 2024 | March 02, 2024 Last Updated 2024-03-03T03:42:29Z
    Share
सिविल लाईन पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस बनकर रोव गाठने वाला गिरफ्तार

 
फर्जी नाम व पद बताकर तथा जनता के लोगो से धोखा धड़ी करने वाला फर्जी पुलिस बनकर पुलिस व जनता मे रोव गाठने बाले फर्जी पुलिस वाले को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर के कुशल निर्देशन में एवं श्री आलोक मिश्र क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बदायूं के निकट

 पर्यवेक्षण में आज दिनॉक 02-03-2024 को प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन गौरव विश्नोई थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 01 अभि0–हरीश गिरी पुत्र स्व0 राजेश गिरी नि0 ग्राम रामनगर थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत को फर्जी (उ0प्र0 पुलिस की एक जोडी वर्दी व एक उ0प्र0 पुलिस का परिचय पत्र व 01 मोबाइल फोन व एक कार सेन्ट्रो ) के साथ गिरफ्तार किया गया ।


घटना-
दिनांक 02.03.24 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की बर्दी धारण करने बाले एक व्यक्ति जिसका नाम हरीश गिरी पुत्र स्व0 राजेश गिरी नि0 ग्राम रामनगर थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत को फर्जी पुलिस दस्ताबेज के साथ गिरफ्तार किया गया जो जनता के लोगो

से धोखा धड़ी तथा उच्चाधिकारीगण का नाम लेकर फर्जी पुलिस बनकर लागो से अवैध बसूली करने का कार्य करता था जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी।
कृत कार्यावाही-
उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन


 दिनॉक-02-03-2024 को समय लगभग सुबह 09.15 बजे प्रिंस ढाबा से 50 मीटर दूरी पर बरेली रोड पर जनता में पुलिस वाला बनकर जनता के साथ धोखा धड़ी करने की फिराक में खड़ा था जिसे थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से ( उ0प्र0 पुलिस की एक जोडी वर्दी की गर्म शर्ट व पेन्ट ,


उ0प्र0 पुलिस की एक बैल्ट, कैप ताज लगी हुई , उ0प्र0 पुलिस का बैच एक जोड़ी , एक सीटी डोरी लगी हुई व एक बैल्ट मय चपरास काले रंग के पुलिस बूट मय खाकी जुराब व एक उ0प्र0 पुलिस का परिचय पत्र व 01 मोबाइल फोन व एक कार सेन्ट्रो ) बरामद किये गये।



उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 149/24 धारा 419/420/467/468/171 भादवि पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभि0 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।



गिरफ्तार किये गये अभि0गण का नाम –
• हरीश गिरी पुत्र स्व0 राजेश गिरी नि0 ग्राम रामनगर थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत ।
अभि0गण का अपराधिक इतिहास :



• मु0अ0स0- 149/24 धारा 419/420/467/468/171 भादवि बनाम – हरीश गिरी पुत्र स्व0 राजेश गिरी उपरोक्त
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं –
1- उ0नि0 सुमित कुमार
2- हे0का0 रबिराज सिंह
3- का0 सुमित कुमार
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close