जाम से निजात के लिए ओवरब्रिज बनवाने की मांग।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जाम से निजात के लिए ओवरब्रिज बनवाने की मांग।

Friday, March 29, 2024 | March 29, 2024 Last Updated 2024-03-30T05:07:11Z
    Share

बबराला सम्भल।

जाम से निजात के लिए ओवरब्रिज बनवाने की मांग।

कस्बे के रेलवे फाटक पर आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। दिन में कई ट्रेन गुजरने के कारण बार बार जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का अधिक सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने ओवरब्रिज बनाने को लेकर कई बार मांग की है,


लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक ओवरब्रिज का निर्माण न होने से कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है।अलीगढ़-बबराला रेल लाइन पर ट्रेनों का अधिक चलन रहता है। इस कारण बबराला रेलवे फाटक दिन में कई कई बार बंद रहता है।


 इससे बबराला-अनूपशहर मार्ग पर फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। फाटक खुलते ही वाहन सवार रेल पटरियों पर पहुंच जाते है और जाम की स्थिति बन जाती है।


 वहीं वाहन चालकों की ओर से पहले निकलने के प्रयास में आड़े-तिरछे वाहन फंसने के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। खासकर तेज धूप व उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे लोग पसीना-पसीना हो जाते हैं।

यह रास्ता फाटक पार करके अनूपशहर बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाने के लिए सीधा रोड है। इसी मार्ग पर साप्ताहिक बाजार भी लगती है। ऐसे में हालात और भी खराब हो जाते हैं। लोगों का कहना है


 की रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या आम हो गई है। कई बार यहां पर ओवरब्रिज बनवाए जाने को लेकर मांग पत्र सौंपे गए, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। नगर के लोगों ने ओवरब्रिज की मांग की है।

बोले कस्बाई
हमने कई बार शासन को ओवर ब्रिज की मांग करते हुए पत्र लिखा है। अभी तक शासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। आमजन के राहत के लिए ओवरब्रिज का निर्माण शासन को कराना चाहिए।


बबराला में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे फाटक से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। जाम की वजह से यहां की दुकानों पर ग्राहकों ने आना छोड़ दिया है। इससे उनको नुकसान पहुंच रहा है।


बबराला से अनूपशहर, बुलंदशहर व दिल्ली जाने के लिए यही मार्ग है। दिनभर में हजारों की संख्या में वाहन इधर से गुजरते हैं। बार-बार जाम लगने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


 ओवरब्रिज की यहां बहुत जरूरत है।
दिनभर में कई बार फाटक बंद होता है। जिस कारण फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जल्दबाजी में चालक वाहनों को फंसा देते हैं। जिसके कारण जाम लगता है। घंटों घंटों तक वाहन फंसे रहते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close