राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Monday, March 4, 2024 | March 04, 2024 Last Updated 2024-03-04T15:11:54Z
    Share
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 

बदायूं : आज दिनांक 04/03/2024 को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी असरासी पर किया गया, जिसमें 82 बच्चों ने प्रतिभाग किया इनमें सफल 40 बच्चों में कक्षा 6 से 7 बच्चों में उप्रशिसं के मंत्री तरग़ीब दानिश


 (प्रधानाध्यापक) के कम्पोजिट विद्यालय बादुल्लागंज से छात्रा शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसको ज्योमैट्री बाक्स, रजिस्टर कापी व पेन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी क़ादरचौक डा अमुल कुमार ने 1000 प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया। इसी विद्यालय की छात्रा सुहानी एवं कम्पोजिट


 विद्यालय बमनौसी की छात्रा कीर्ति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इन्हें ज्योमैट्री बाक्स, रजिस्टर कापी व पेन देकर उत्साहवर्धन किया एवं उप्रावि खिरिया बाकरपुर की छात्रा वंशिका व उप्रावि गंगपुर पुख्ता की छात्रा कु नेहा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया


इन्हें ज्योमैट्री बाक्स, रजिस्टर कापी व पेन देकर उत्साहवर्धन किया। कक्षा 7 से 12 बच्चों में उप्रशिसं के मंत्री तरग़ीब दानिश (प्रधानाध्यापक) के कम्पोजिट विद्यालय बादुल्लागंज से छात्र विपिन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इनको ज्योमैट्री बाक्स, रजिस्टर कापी व पेन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी,


 क़ादरचौक डा अमुल कुमार ने 1500 प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया, उप्रावि कटिन्ना से छात्र राघव कुमार , कम्पोजिट विद्यालय भूड़ा-भदरौल से छात्र वर्षा शर्मा तथा कम्पोजिट विद्यालय बाराचिर्रा से छात्र ध्रुव उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इन्हें ज्योमैट्री बाक्स,


 रजिस्टर कापी व पेन देकर उत्साहवर्धन किया और कम्पोजिट विद्यालय मामूरगंज के छात्र हितेश शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इनको भी ज्योमेट्री बाक्स, रजिस्टर कापी व पेन देकर उत्साहवर्धन किया।


कक्षा 8 से 21 बच्चों में उप्रशिसं के अध्यक्ष ब्रिजेश यादव (प्रधानाध्यापक) के कम्पोजिट विद्यालय भूड़ा-भदरौल से छात्रा राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इनको ज्योमैट्री बाक्स, रजिस्टर कापी व पेन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी क़ादरचौक


 डा अमुल कुमार ने 2000 प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया, इसी विद्यालय की छात्रा करिश्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इन्हें ज्योमैट्री बाक्स, रजिस्टर कापी व पेन देकर उत्साहवर्धन किया तथा कम्पोजिट विद्यालय बादुल्लागंज की छात्रा ज़िया मरियम व उप्रावि खिरिया


बाकरपुर की छात्रा सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इनको ज्योमैट्री बाक्स, रजिस्टर कापी व पेन देकर उत्साहवर्धन किया। संचालन डॉ जुगल किशोर ने किया। कक्ष निरीक्षकों में अशोक कुमार, राजीव कुमार,


 जितेन्द्र सिंह, शैला मंज़ूर, अमन भाटिया, दरियाय सिंह व कक्ष परीक्षकों में मोनिका शर्मा, विनीत सोलंकी, रामवीर सिंह यादव, राजीव कुमार जौहरी, ज़मीर अहमद, नाहीद फराह आदि थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close