देवर ने अकेले देख भाभी से की छेड़खानी, शिकायत पर पति ने दिया तलाक.. डेढ़ साल की बच्ची भी छीनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

देवर ने अकेले देख भाभी से की छेड़खानी, शिकायत पर पति ने दिया तलाक.. डेढ़ साल की बच्ची भी छीनी

Tuesday, March 12, 2024 | March 12, 2024 Last Updated 2024-03-12T10:42:43Z
    Share
सम्भल

देवर ने अकेले देख भाभी से की छेड़खानी, शिकायत पर पति ने दिया तलाक.. डेढ़ साल की बच्ची भी छीनी।


संभल निवासी विवाहिता ने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि इसकी शिकायत पति से करने पर उसे तीन तलाक दे दिया गया। इसके बाद सभी ने बच्ची को छीनकर उसे घर से निकाल दिया है। 

संभल जनपद के असमोली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने देवर पर छेड़खानी करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


 पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ साल पहले उसका निकाह कुंदरकी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था।


आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे थे। महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़खानी की थी।

पति ने शिकायत की तो उसने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। डेढ़ साल की बच्ची को भी छीन लिया।
कुंदरकी थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने बच्ची वापस दिला दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने कुंदरकी थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close