भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा बदायूं की बहनों महिला सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में बरेली पहुंच कर प्रतिभागिता करने व गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा बदायूं की बहनों महिला सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में बरेली पहुंच कर प्रतिभागिता करने व गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Monday, March 11, 2024 | March 11, 2024 Last Updated 2024-03-11T11:51:40Z
    Share
भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा बदायूं की बहनों महिला सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में बरेली पहुंच कर प्रतिभागिता करने व गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो में प्रथम स्थान प्राप्त किया
   
भारत विकास परिषद, गौरीशंकर शाखा, बदायूं द्वारा कल रोहिलखंड पूर्व प्रांत एनसीआर 1 के प्रांतीय चुनाव एवं प्रांतीय महिला सम्मेलन स्वयंसिद्धा में सहभागिता हेतु एक 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बस द्वारा बरेली भेजा गया


जिसमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के अतिरिक्त 19 महिला सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। प्रथम चरण में प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया गया। जिसमें श्री संजीव जोली अध्यक्ष श्री राहुल यदुवंशी सचिव एवं श्री पंकज शर्मा को वित्त सचिव मनोनीत किया गया ।

प्रांतीय क्षेत्र में पीलीभीत,बांस बरेली, बदायूं की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
तत्पश्चात मातृशक्ति की कार्यशाला प्रारम्भ हुई जिसमे सबसे पहले गौरी शंकर शाखा की महिला संयोजिका

 श्री मती प्रमिला गुप्ता द्वारा वर्ष में किए गए कार्यक्रमो की जानकारी सदन को दी गई जिसे काफ़ी सराहा गया और उत्तम कार्य हेतु शाखा को पुरस्कृत किया गया।
कार्यशाला में सबसे अधिक मातृशक्ति की उपस्थिति हेतु महिला संयोजिका प्रमिला गुप्ता को सम्मानित किया गया ।


संचालक राहुल द्वारा शाखा के एक सदस्य की राज्य सूचना आयोग में आयुक्त के पद पर नियुक्ति की जानकारी दी गई जिसे पूरे सदन द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। शाखा की सदस्य सोनिका ने बताया कि वे


"एक गिलहरी छोटा प्रयास" नाम से एक संस्था चला रही है जिसके अंतर्गत उन्होंने अनेकों स्थानों पर लगभग 25000 पौधों का वृक्षारोपण किया है जिसे पूरे सदन के द्वारा काफी सराहा गया एवम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

    भारत विकास परिषद गौरी शंकर शाखा बदायूं को भारत को जानो व गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के लिए भी सम्मानित किया गया।


   बरेली रोटरी भवन में कार्यक्रम में श्री अजय सक्सेना, वीरेश वार्ष्णेय, रवीन्द्र उपाध्याय, प्रमिला गुप्ता,दीप्ति गुप्ता,मंजू गुप्ता, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, सुनीता मिश्रा,सोनिका,कविता,मीना मिश्रा,रीटा गुप्ता, रजनी गुप्ता, रजनी गुप्ता, विनीता सक्सेना, शैलजा,सोनी,मनी,तनु,नीता सक्सेना, ज्योति, सुनीता अस्थाना 

आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close