शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को जनता से सीधा संवाद
सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को जनता से सीधा संवाद किया। घोसी चुनाव की याद दिलाते लोगों से कहा
कि जैसे वहां की जनता ने भाजपा को बेईमानी नहीं करने दी, वैसे ही आप भी एकजुटता दिखाइए,
क्योंकि 2024 का चुनाव भाजपा को हराना बहुत जरूरी हो गया है। बदायूं से गुन्नौर जाते समय सहसवान में कार में खडे़ होकर वह लोगों से रूबरू हुए।