माइक्रोप्लान न देने व कार्मिकों का उन्मुखीकरण न कराने वाले अधिशासी अधिकारियों स्पष्टीकरण तलब

Notification

×

All labels

All Category

All labels

माइक्रोप्लान न देने व कार्मिकों का उन्मुखीकरण न कराने वाले अधिशासी अधिकारियों स्पष्टीकरण तलब

Saturday, March 30, 2024 | March 30, 2024 Last Updated 2024-03-30T08:45:14Z
    Share
माइक्रोप्लान न देने व कार्मिकों का उन्मुखीकरण न कराने वाले अधिशासी अधिकारियों स्पष्टीकरण तलब


बदायूँ: 30 मार्च। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परस्पर बेहतर विभागीय समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाया जाए। उन्होंने विभागों द्वारा अभी तक माइक्रो प्लान ना देने व संबंधित कार्मिकों का उन्मुखीकरण न कराए


 जाने पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 01 अप्रैल तक माइक्रो प्लान देने एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ऐसा न करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में प्राप्त शासनादेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में दिलाए पर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने 21 नगर निकायों में से 06 के ही माइक्रो प्लान प्राप्त होने पर शेष 15 नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि एमओआईसी अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लाॅक स्तर पर उसका नेतृत्व करें।



मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि संचारी रोग अभियान 01 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक संचालित होगा। उन्होंने बताया की दस्तक अभियान के लिए शासन स्तर से 10 दिन बढ़ा दिए गए हैं अब यह अभियान 10 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2024 तक संचालित होगा।


उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के जिन कार्मिकों का अभियान को सफल बनाने व जानकारी प्राप्त करने के संबंध में उन्मुखीकरण कार्यशाला नहीं हुआ है वह आगामी 01 अप्रैल को विकास भवन में अपराह्न 3ः00 बजे से आयोजित की जा रही उन्मुखीकरण कार्यशाला में सम्मिलित हो सकते हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अब्दुल सलाम, यूनिसेफ के सुभाष सिंह, डॉ0 सनोज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close