दूल्हे की मौत: शादी के तीन घंटे बाद उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, घर जाते वक्त रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा
बदायूं के बिसौली में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जितेंद्र और प्रियंका की शादी हुई थी। दोनों खुशी-खुशी घर लौटे, लेकिन रास्ते में हुए एक हादसे ने दोनों परिवारों की सारी खुशियां छीन लीं।
बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ऐसा हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। शादी के चंद घंटे बाद ही प्रियंका का सुहाग छिन गया। उसके पति की घर आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र (22) पुत्र जसवंत सिंह की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी प्रियंका के साथ तय हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को बिसौली कस्बे के मदनलाल इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह योजना के तहत कई युवक युवतियों की शादी कराई गई। इसी में जितेंद्र और प्रियंका की शादी हुई थी।
जितेंद्र अपनी मां अनारकली और गांव के धारा सिंह के साथ आया था। दूसरी ओर से प्रियंका के मायके वाले शामिल हुए थे। शादी के बाद शाम चार बजे प्रियंका अपने मायके वालों के साथ ससुराल चली गई जबकि जितेंद्र, उसकी मां और धारा सिंह अलग-अलग बाइक पर गांव लौट रहे थे। उस दौरान जितेंद्र हेलमेट लगाए था।
काफी देर तक घिसटती रही बाइक
बताते हैं कि उनकी दोनों बाइक कुढ़ौली मोड़ पर पहुंची थी। तभी सामने से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में जितेंद्र की बाइक आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में जितेंद्र की बाइक फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।
काफी देर तक घिसटती रही बाइक
बताते हैं कि उनकी दोनों बाइक कुढ़ौली मोड़ पर पहुंची थी। तभी सामने से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में जितेंद्र की बाइक आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में जितेंद्र की बाइक फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।
हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां और धारा सिंह घायल हो गए। इस हादसे की चपेट में एक और बाइक सवार आ गया लेकिन वह बाल-बाल बच गया और बाद में अपनी बाइक लेकर चला गया।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली कस्बे में लेकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
-रोकर प्रियंका हुई बेसुध
चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। वह खेतीबाड़ी करता था। बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह में उसकी शादी प्रियंका के साथ हुई थी। यहां केवल चंद लोगों के लिए बुलाया गया था।