बदायूं स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारी सेवानिवृत्त; उपहार भेंटकर नम आंखों से दी गई विदाई
बदायूॅं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सीएचसी पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ़ ने फूलमाला पहनाकर उन्हें उपहार भेट किए।
कस्बा सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को चतुर्थी श्रेणी के कर्मचारी बाबू खां व मुन्नी देवी के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी गई। इससे पहले स्टाफ़ ने फूलमाला
पहनाकर उपहार भेट किए। सीएचसी अधीक्षक डॉ जुनैद मेहंदी ने बाबू खां को शॉल भेंट की, वहीं महिला कर्मचारी मुन्नी देवी को उपहार भेंट किये। इस दौरान स्टाफ की आंखें नम हों गई। कार्यक्रम का संचालन नवाव मियाँ ने किया।