एयरपोर्ट से मिलेगी रामपुर को तरक्की की राह और बुलन्दी अब कारोबारी आसानी से जा सकेंगे लखनऊ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एयरपोर्ट से मिलेगी रामपुर को तरक्की की राह और बुलन्दी अब कारोबारी आसानी से जा सकेंगे लखनऊ

Monday, March 11, 2024 | March 11, 2024 Last Updated 2024-03-11T14:03:35Z
    Share
एयरपोर्ट से मिलेगी रामपुर को तरक्की की राह और बुलन्दी अब कारोबारी आसानी से जा सकेंगे लखनऊ


*मुरादाबाद*- मुरादाबाद क्षेत्र के मुंडा पांडे में एयरपोर्ट का लोकार्पण होने के बाद अब जल्दी ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। और इसका सबसे अधिक फायदा रामपुर के लोगों को मिलेगा।


हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब यहां के कारोबारी, और अन्य लोग लखनऊ की सीधी यात्रा कर सकेंगे।
एक लंबे इंतजार के बाद रामपुर जिले से सिर्फ चौदह किलोमीटर की दूरी तय कर जनपद मुरादाबाद के मूंढापांडे स्थित हवाई अड्डे से जनपद वासी हवाई यात्रा कर सकेंगे।


 मुरादाबाद में एयरपोर्ट शुरू होने से रामपुर के लोगों को बहुत फायदा होगा। यहां के उद्यमी, कारोबारी और अन्य लोग अब आसानी से लखनऊ जा सकेंगे। और साथ ही बाहर से आने वाले निवेशकों और पर्यटकों के लिए


भी रामपुर आना जाना आसान हो जाएगा। जब यह एयरपोर्ट और ज्यादा विकसित होगा तब लोग यहां से देश के किसी भी कोने में हवाई जहाज से सफर कर सकेंगे। जनपद मुरादाबाद मुंडा पांडे स्थित इस एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर जनपदवासियों में खुशी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close