रामपुर : पुलिस को दिव्यांग से भी शांतिभंग का खतरा
*रामपुर*। लोकसभा चुनाव में पुलिस को 80 प्रतिशत दिव्यांग और बैसाखी पर चलने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति से भी पुलिस शांतिभंग का खतरा जता रही है।
पुलिस ने लोकसभा चुनाव में अशांति पैदा करने वाले लोगों को मुचलका पाबंद करने का अभियान चल रखा है। जिसके तहत मिलक के एक दिव्यांग को मुचलका पाबंद किया गया है।
अब तक कोतवाली क्षेत्र में लगभग 1100 लोगों के खिलाफ कोतवाली द्वारा एसडीएम मिलक को चालानी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मुचलका पाबंद किए लोग प्रतिदिन तहसील परिसर में आकर मुचलके भरवाकर जमानत करा रहे हैं।
समन आने पर इस बात का भी खुलासा हो रहा है कि पुलिस को 80 प्रतिशत विकलांगों से भी चुनावों में शांतिभंग का खतरा बना हुआ है।
पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनी निवासी 60 वर्षीय विकलांग रियासत खां का नाम भी शामिल किया है। जो कि बैसाखी के सहारे चलते हैं और एक पैर नहीं है।