किन्नरों समेत तीन लोगों पर लगाया गोली मारने का आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किन्नरों समेत तीन लोगों पर लगाया गोली मारने का आरोप

Thursday, March 7, 2024 | March 07, 2024 Last Updated 2024-03-07T15:32:56Z
    Share
किन्नरों समेत तीन लोगों पर लगाया गोली मारने का आरोप

बदायूं में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को गोली मार दी। युवक कादरचौक के रमजानपुर का रहने वाला है। दो किन्नरों समेत तीन लोगों पर लगाया गोली मारने का आरोप लगा है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर आमगांव के नजदीक बाइक सवार लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने दो किन्नरों समेत तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।




युवक हासिम (30) पुत्र बुंदन कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर का रहने वाला है। उसका कहना है कि शहर में लालपुल निवासी दो किन्नरों पर उसका करीब छह लाख रुपया उधार है। वह काफी समय से अपने रुपये मांग रहा है


लेकिन उसके रुपये नहीं दिए गए। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपियों ने उसे आमगांव के नजदीक बुलाया था और कच्चे रास्ते पर ले जाकर पेट में दो गोलियां मार दी।

 युवक अपनी बाइक छोड़कर बदायूं-दातागंज रोड पर भागकर आ गया और वहीं गिर गया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और उसे जिला अस्पताल ले गई। उसको गोली मारने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close