जिला उद्यान अधिकारी ने किया कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण, अभिलेख पूर्ण न होने तक आलू भंडारण पर रोक
बदायूॅं नवनिर्मित महादेव कोल्ड स्टोरेज मुडिया का आज जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार द्वारा निरीक्षण किया। मौके पर कोल्ड स्टोर के अंदर एवं बाहर आलू भरे कट्टे रखे हुए थे।
जिला उद्यान अधिकारी को शीतगृह स्वामी ने बात करने पर बताया कि वह शीघ्र ही आपको सभी अभिलेख उपलब्ध करा देंगे।
मौके पर अभिलेख उपलब्ध न होने के कारण शीतगृह स्वामी को आलू भंडारण की लाइसेंस प्रक्रिया पूर्ण न होने की वजह से आलू भंडारण एवं आलू उतार न करने के लिए निर्देशित किया है।