भ्रष्टाचार मुक्त हो प्रत्येक सरकारी कार्यालय : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भ्रष्टाचार मुक्त हो प्रत्येक सरकारी कार्यालय : शंखधार

Tuesday, March 5, 2024 | March 05, 2024 Last Updated 2024-03-05T12:16:36Z
    Share
भ्रष्टाचार मुक्त हो प्रत्येक सरकारी कार्यालय : शंखधार

मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने उपजिलाधिकारी मिलक राजेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर तहसील मिलक के प्रत्येक कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाए जाने हेतु कुछ सुझाव देकर उनपर अमल कराए जाने का अनुरोध किया है।


 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट रूप से निर्देश ज़ारी किए हैं कि किसी भी सरकारी कार्यालय में प्राईवेट कर्मचारी से कार्य न कराया जाए। जिससे कि किसानों व आम जनता का उत्पीड़न रोका जा सके। इसी सम्बन्ध में सुझाव दिया है

कि तहसील मिलक क्षेत्र में जितने भी सरकारी विभागों के कार्यालय हैं उन सभी की सूची उपजिलाधिकारी कार्यालय के निकट चस्पा होनी चाहिए।

सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र ज़ारी किए जाएं तथा उनको गले में पहनकर रखा जाए जिससे कि यह पता लग सके कि यह वास्तव में सरकारी एवं ज़िम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी है।


 खतौनी निकलवाने का शुल्क मात्र पन्द्रह रुपए जो कि निर्धारित है वही किसानों से लिया जाए। खतौनी निकलवाने के लिए किसानों को प्रथम तल पर जाना होता है इसमें कुछ किसानों को प्रथम तल तक जाने में असुविधा होती है


 इसलिए खतौनी कक्ष को नीचे ही बनाया जाए। प्रत्येक कक्ष में कार्य करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी की सूची नाम, पद व मोबाइल नंबर के साथ कक्ष के बाहर चस्पा होनी चाहिए। कार्यालय न्यायालय तहसीलदार एवं कार्यालय न्यायालय


 उपजिलाधिकारी में मुकद्दमा की तारीख़ देने के नाम पर, चुनाव में होने बाली ज़मानत के समय पर प्रति व्यक्ति बीस रूपये की अवैध बसूली, तथा ब्यान दर्ज़ कराने एवं अन्य किसी भी प्रकार का अवैध शुल्क वसूल नहीं किया जाना चाहिए।


 अगर किसी से किसी कार्य का सरकारी निर्धारित शुल्क वसूल किया जा रहा है तो उसकी रसीद दी जानी चाहिए। कुछ लेखपाल एवं कुछ राजस्व निरीक्षक गण एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात कुछ ग्राम विकास अधिकारी अपने निजी खर्चे पर अवैध कर्मचारी अपने साथ रखते हैं


 उनको एक पत्र ज़ारी कर दिया जाए कि किसी भी दशा में कोई भी निजी कर्मचारी सरकारी कार्य में अपनी भूमिका नहीं निभाएगा। सभी सुझावों पर अमल कराने का आग्रह किया गया है। साथ में नगर अध्यक्ष ब्रह्मशंकर पाण्डेय, डॉ रमेश गंगवार व विशाल दुबे मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close