दीक्षांत समारोह में छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर किया गया सम्मानित।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दीक्षांत समारोह में छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर किया गया सम्मानित।

Saturday, March 30, 2024 | March 30, 2024 Last Updated 2024-03-30T14:31:10Z
    Share
दीक्षांत समारोह में छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर किया गया सम्मानित।

दीक्षांत समारोह में छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर किया गया सम्मानित।

उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। 

किंडर गार्डन की छात्राओं को रेगलिया (ग्रेजुएशन पोशाक) पहनाकर ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री


आशुतोष प्रिय एवं स्कूल के प्रबंधक श्री राजेश यादव द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया। उसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया।


दीक्षांत समारोह में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व कक्षा में प्रथम आई छात्राओं को स्कूल के सलाहकार व प्रबंधक द्वारा 10,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

 श्री आशुतोष प्रिया एवं प्रबंधक राजेश यादव ने छात्राओं एवं उनके अदभुत प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि बच्चे देश की धरोहर हैं। बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षकों का होता है।


कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान ने अतिथि एवं सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close