सम्भल।
पिंजरे में बंधा रह गया बकरा, तेंदुआ आसपास भी नहीं पहुंचा, पंजों के निशान से भी नहीं मिल रही गतिविधि।
जनपद संभल के तिमनपुर गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। पिंजरे के अंदर कई दिनों से बकरी बांधी गई है लेकिन तेंदुआ आस पास भी नहीं भटक रहा है।
अब वन विभाग की टीम पंजों के आधार पर तेंदुए की गति विधि देख रहा है।
जनपद संभल के गांव तिमनपुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। हर दिन बकरी को पिंजरे में बांधा जा रहा है।
इसके बाद भी तेंदुआ पिंजरे तक नहीं पहुंच रहा। बृहस्पतिवार को पिंजरे से करीब पांच मीटर दूरी पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले थे।अब कोई गतिविधि नहीं दिख रही है।
वन विभाग की टीम ने करीब पन्द्रह दिन पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। उसमें कई बार तेंदुए की गतिविधि भी कैद हुई है। जहां गतिविधि कैद हुई है वहां वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया हुआ है। सौलह फरवरी से अलग अलग दिनों में कई बार तेंदुआ देखा गया है।
उनतीस फरवरी को एक गन्ने के खेत से निकलते हुए वीडियो भी सामने आया था। ग्राम प्रधान चंद्रसेन ने बताया कि तीन दिन से कोई गतिविधि तेंदुए की नहीं दिख रही है।